
गढ़: अठसैनी फ्लाईओवर के नीचे मिली लाश, पीएम को भेजी
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना गढ़मुक्तेश्वर क्षेत्र के अठसैनी फ्लाईओवर के नीचे अज्ञात शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी मच गई। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची जिसने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और लाश की शिनाख्त के प्रयास में जुट गई। बताया जा रहा है कि मृतक बीमार था जिसे पेशाब करने के लिए प्लास्टिक की नली लगी हुई थी। प्रथम दृष्टया उसकी मृत्यु बीमारी के कारण होना प्रतीत हो रहा है। मृतक मानसिक रूप से कमजोर था जो भीख मांग कर अपना गुजारा करता था। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक की पहचान का प्रयास शुरू कर दिया।
एक कॉल पर लगवाएं रेडीमेड बाउंड्री : 9027125102, 9105625102 || शानदार क्वालिटी































