
गढ़: डिवाइडर से टकराया ऑटो, एक महिला की मौत
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना गढ़मुक्तेश्वर कोतवाली क्षेत्र में दिल्ली-लखनऊ हाईवे पर शनिवार की सुबह गांव सरूरपुर के पास हुए सड़क हादसे में एक महिला की दर्दनाक मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने महिला के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। सड़क हादसे के दौरान दो लोग घायल हुए हैं जिनका उपचार अस्पताल में चल रहा है। ऑटो के चालक ने ऑटो से नियंत्रण खो दिया जिसके बाद ऑटो डिवाइडर से टकरा गया।
जानकारी के अनुसार दिल्ली के न्यू सीलमपुर गुरुद्वारा रोड निवासी सोनू अपनी पत्नी शबाना और बहन रिहाना के साथ रिश्तेदारी में मुरादाबाद जा रहा था। जैसे ही वह सरूरपुर गांव के पास पहुंचे तो ऑटो का संतुलन बिगड़ गया और वह डिवाइडर से टकरा गया। सड़क हादसे में एक महिला की मौत हो गई। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची जिसने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
जुगल बैकरी से खरीदें बेकरी बिस्कुट, केक, पेस्ट्री, मिल्क ब्रेड, बर्गर, कुलचे आदि: 9897892601




























