हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): नमामि गंगे गंगा विचार मंच की जिला संयोजक वरिष्ठ समाज सेविका भाजपा नेत्री अलका निम ने अपने ससुर हुकुम सिंह निम (सरेस वालो) की चतुर्थ पुण्यतिथि के अवसर पर उनकी स्मृति में जनपद हापुड़ की तीर्थ नगरी गढ़मुक्तेश्वर के ब्रजघाट में हवन कर भंडारे का आयोजन किया गया जहां जरूरतमंदों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और प्रसाद पाया। रविवार की शाम को गंगा मैया की आरती की गई।
अलका निम ने कहा कि उनके पिता के समान ससुर हुकुम सिंह की चतुर्थ पुण्यतिथि पर तीर्थ नगरी में उनकी स्मृति में हवन किया गया। इस दौरान अलका निम ने कहा कि तीर्थ नगरी पहुंचकर मां गंगा को भोग लगाया और प्रसाद वितरित किया। इसके पश्चात पतित पावनी गंगा मैया की आरती की और आशीर्वाद लिया। वरिष्ठ समाज सेविका ने पुत्र व पुत्रवधू के साथ निर्धनों को वस्त्र आदि दान किए।
Mummy’s Kitchen लाए हैं टिफिन सर्विस : 9358234622






























