
👁 0 views Views
गढ़: बृजघाट पर शमशान स्थल के पास अतिक्रमण के खिलाफ कार्रवाई
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ की तीर्थ नगर गढ़मुक्तेश्वर के ब्रजघाट में लगातार अतिक्रमण पैर पसारता जा रहा है। बुलडोजर की कार्रवाई के बावजूद भी लोग मानने को तैयार नहीं है। अब एक बार फिर अतिक्रमण के खिलाफ बुधवार को कार्रवाई की गई है। पुलिस व गढ़मुक्तेश्वर नगर पालिका की संयुक्त कार्रवाई के बाद अतिक्रमण करने वालों में अफरा-तफरी का माहौल बना है। अभियान के दौरान शमशान स्थल के पास पिछले कई वर्षों से किए गए अतिक्रमण के खिलाफ कार्रवाई की गई और जमीन को कब्जा मुक्त कराया। अतिक्रमण की वजह से जाम की स्थिति बनी रहती है। लोगों को परेशानी होती है।
The Raymond Shop से उठाएं 50% तक सेल का फायदा: 9149331926



























