
गढ़: सड़क हादसे के दौरान स्कूटी सवार युवती घायल
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के गढ़मुक्तेश्वर के टोल प्लाजा पर अनियंत्रित ट्रक ने स्कूटी को टक्कर मार दी। सड़क हादसे के दौरान स्कूटी सवार युवती सड़क पर गिर कर घायल हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल युवती को अस्पताल पहुंचाया जिसे मेरठ रेफर कर दिया है। पुलिस ने स्कूटी को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी।
मामला शुक्रवार का है जब स्कूटी सवार युवती जैसे ही गढ़मुक्तेश्वर टोल पर पहुंची तो अनियंत्रित ट्रक ने युवती को टक्कर मार दी। सड़क हादसे के दौरान चीख पुकार मच गई और स्कूटी सवार युवती हाईवे पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गई जिसे तुरंत अस्पताल में भर्ती करवाया गया जहां से चिकित्सकों ने उसे मेरठ के लिए रेफर कर दिया।
घुटनों के दर्द, स्लिप डिस्क से परेशान तो आधुनिक मशीनों द्वारा कराएं फिजियोथैरेपी: 7417230216


























