
👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना गढ़मुक्तेश्वर कोतवाली क्षेत्र के अल्लाहबख्शपुर रेलवे फाटक के पास एक महिला की ट्रेन की चपेट में आने से दर्दनाक मौत हो गई। महिला के शव के दो टुकड़े हो गए। आसपास मौजूद लोगों ने जब इस घटना को देखा तो उनके होश उड़ गए।
मामला शुक्रवार का है जब एक महिला घास काट कर लौट रही थी कि वह अल्लाहबख्शपुर फाटक के पास ट्रेन की चपेट में आ गई। इस दौरान महिला के शव के दो टुकड़े हो गए। सूचना पर सुरक्षा बल मौके पर पहुंचे और जांच शुरू कर दी। इसके बाद उन्होंने महिला के शव को कब्जे में लिया।
ब्रेनवेव्स इंटरनेशनल स्कूल लेकर आया है हापुड़ की पहली प्रोफेशनल फुटबॉल अकादमी: 8791258181






























