
👁 0 views Views
गढ़: सीओ कार्यालय के बाहर हुई मारपीट
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com/): जनपद हापुड़ के गढ़मुक्तेश्वर के पुलिस क्षेत्राधिकारी कार्यालय के बाहर दो लोग आपस में भिड़ गए। दोनों में लात-घूंसे चले और दोनों सड़क पर गिर गए। आसपास खड़े लोगों ने वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दी।
गढ़ में तहसील परिसर में बने सीओ कार्यालय के बाहर दो लोगों में किसी बात को लेकर झगड़ा हो गया जिसने मारपीट का रूप ले लिया। इस दौरान जमकर गाली गलौज हुआ। शोर सुनकर आसपास मौजूद लोगों की भीड़ एकत्र हो गई। इसी बीच किसी ने वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दी। काफी देर तक हंगामा होता रहा।
मोना ड्रीम गैलरी से 999/- की शॉपिंग पर 1 GIFT FREE: 9927143205, 7817840559





























