
गढ़: फर्जी बैनामे के आरोप में आधा दर्जन के खिलाफ मुकदमा दर्ज
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के गढ़मुक्तेश्वर के बृजघाट के रहने वाले अभिषेक शर्मा ने कोर्ट के आदेश पर गढ़ थाने में मुकदमा दर्ज कराया है जिसका आरोप है कि गढ़ तहसील क्षेत्र के गांव आलमगीरपुर में उनकी भूमि है जिस पर सह-खातेदार के साथ भूमि पर काबिज है। इस भूमि के पूर्व में उनके पिता राजकुमार व अन्य सह खातेदारों ने अपनी सहमति से 20 फीट चौड़ा रास्ता भी छोड़ रखा है। उसका आरोप है कि इस भूमि को पड़ोसी गांव भोगपुर के रहने वाले प्रवेश व सुनील ने कागजों में हेरा फेरी कर भूमि का बैनामा करा लिया। इसके अलावा आरोपियों ने उसके पिता की अन्य सह खातेदारों खसरा संख्या-126 की भूमि का भी फर्जी बैनामा कराया है। ऐसे में कोर्ट के आदेश पर गढ़ पुलिस ने प्रवेश, सुनील, सुरेंद्र, पवन, धर्मेंद्र, लक्ष्मी के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।
1st Mall of Hapur || M. 9557396447






























