
फ्री गंज रोड पर कूड़े में लगाई आग
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ में हापुड़ नगर पालिका का एक कारनामा सामने आया है जिसमें फ्रीगंज रोड पर बनाए गए कूड़ा घर में पड़े कूड़े में शरारती तत्व रोज आग लगा देते हैं जिसके कारण पास में ही स्थित स्कूल, अस्पताल व लोगों को सांस लेने में भारी परेशानी उठानी पड़ी और आस-पास के क्षेत्र में धुआं फैल गया और नागरिकों को सांस लेने में परेशानियां होने लगी इसके बाद लोगों ने फायर ब्रिगेड को सूचना दी सूचना पर पहुंची फायर ब्रिगेड की दो गाड़ियों ने घंटों की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।
फ्रीगंज रोड पर रह रहे नागरिकों ने बताया कि हापुड़ नगर पालिका के कर्मचारी और कुछ निजी कूड़ा वाहन यहां पर कूड़ा डाल जाते हैं। और कूड़ा ने उठाना पड़े ऐसे में कुछ लोग कूड़े में आग लगा देते हैं। जिस कारण बुजुर्ग, बच्चों, गर्भवती महिला व नागरिकों को सांस लेने में दिक्कत हो रही है। सफाई व्यवस्था को दुरुस्त कराने का आश्वासन दिया है। कूड़े में आग लगने से हवा की सेहत बिगड़ रही है जिसकी वजह से लोग बीमार हो रहे है।
हापुड़: सेठी हैंडलूम से होलसेल दामों पर खरीदे पर्दे, कंबल और भी बहुत कुछ: 7200060012






























