हापुड़, सीमन/अमित कुमार (ehapurnews.com) : जनपद हापुड़ के बाबूगढ़ में बछलौता रोड पर स्थित मेन चौराहे के पास एक झोड़ में जमा कूड़े में रविवार को अचानक आग लग गई। मामले की सूचना पाकर फायर विभाग की गाड़ी बिना देर किए मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया। इस दौरान किसी तरह का नुकसान नहीं हुआ। बताया जा रहा है कि किसी शरारती तत्व ने यहां जल्ती हुई बीड़ी या माचिस फेंक दी जिससे यह आग लगी।
मामला रविवार की दोपहर का है जब दमकल कर्मियों को सूचना मिली की बछलौता रोड पर स्थित मेन चौराहे पर एक झोड़ में कूड़े के अंबार में किन्हीं कारणों से आग लग गई। दमकल की एक गाड़ी मौके पर पहुंची और आग पर काबू पा लिया।
सपा नेता के निधन पर शोक
🔊 Listen to this सपा नेता के निधन पर शोकहापुड, सीमन (ehapurnews.com):हापुड समाजवादी पार्टी के जिला उपाध्यक्ष ललित बाबा वाल्मीकि समाजवादी छात्र सभा के प्रदेश उपाध्यक्ष पीयूष वाल्मीकि के पिताश्री…
Read more






















