जीएस व आवासीय कॉलोनी का पालिका के प्लांट पर नियम विरुद्ध हो रहा कूड़ा निस्तारण
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के पिलखवा क्षेत्र के गांव मुकीमपुर में सात करोड़ रुपए की लागत से बने सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट प्लांट के कर्मी अपनी मनमानी कर रहे हैं और अवैध रूप से जीएस मेडिकल कॉलेज व अस्पताल के साथ-साथ स्टेलर तथा का कूड़ा भी निस्तारित कर रहे हैं। इसके लिए करणी मोटा पैसा वसूलते हैं। नगर पालिका परिषद पिलखुवा के अधिशासी अधिकारी इंद्रपाल सिंह ने बताया कि सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट प्लांट कर्मियों के रुपए लेकर ग्रामीण क्षेत्र की आवासीय कॉलोनी और जीएस मेडिकल कॉलेज व अस्पताल का कूड़ा लेने का मामला संज्ञान में आया है जो कि गलत है। प्लांट के संचालक को नोटिस देकर रिपोर्ट शासन को भेजी गई है।
नगर पालिका की देखरेख में इस प्लांट का संचालन एकार्ड हाइड्रो प्राइवेट लिमिटेड कंपनी द्वारा किया जा रहा है। यह प्लाट केवल पालिका द्वारा एकत्र कर ले गए कूड़े के निस्तारण के लिए ही अधिकृत है। आरोप है कि प्लांटकर्मी मोटी धनराशि लेकर पालिका की सीमा के बाहर स्थित कालोनी व अस्पताल का रुपए लेकर कूड़ा निस्तारित कर रहे हैं।
चर्म रोग, गुप्त रोग व एलर्जी के लिए संपर्क करें डॉ शिशिर गुप्ता: 9719123457






























