हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : गढ़मुक्तेश्वर नगर में गणपति बप्पा की शोभायात्रा बड़े ही धूमधाम से निकाली गई। शोभायात्रा का शुभारंभ नक्का कुआ मन्दिर से प्रारम्भ होकर, बरादरी, छोटा बाजार के रास्ते होते हुए मुख्य बाजार के रास्ते जैन साहब की धर्मशाला पर पहुंची और समापन हुआ। इस अवसर पर समस्त श्रद्धालु भगवान श्री गणेश जी के भजनों एवं गणपति बप्पा मोरया बोलते हुए भक्ति में झूमते हुए।
इस अवसर पर रोहित मल्होत्रा ने बताया कि शोभायात्रा में बैंड और झांकी के साथ भक्त झूमते नजर आये। मुख्य बाजार में गणपति बप्पा की मूर्ति रखी गई और पण्डित सर्वेश द्वारा पूजा अर्चना कर सभी भक्तों को लड्डू का प्रसाद वितरित किया गया।इस अवसर पर मुख्य रूप से छोटेलाल वर्मा ज्वेलर्स, रुचिर जैन, रोहित मल्होत्रा, शोभित ठाकुर, रिंकू शुक्ला, दिनेश गर्ग, टिंकू शर्मा, योगेश वर्मा, मयंक रस्तोगी, पुनीत मल्होत्रा, जीवांश मल्होत्रा, तुषार शर्मा, जतिन शर्मा, सुरेश शर्मा, हेमन्त वर्मा, रजत रस्तौगी, रोहित सक्सेना, विकास सक्सेना, लक्की प्रजापति, वंश शर्मा, प्रदीप रावत आदि कई श्रद्धालु उपस्थित रहे।
सभी क्षेत्रवासियों को श्री दिगंबर जैन समाज हापुड़ की ओर से पर्युषण दशलक्षण महापर्व की हार्दिक शुभकामनाएं































