गांजा तस्कर पुलिस ने दबोचा
हापुड़,सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड के थाना सिम्भावली पुलिस ने एक गांजा तस्कर को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 600ग्राम गांजा बरामद किया है।
पुलिस ने बताया कि पुलिस द्वारा जनपद में अपराध की रोकथाम एवं मादक पदार्थों की तस्करों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे अभियान के अन्तर्गत थाना सिम्भावली पुलिस द्वारा बडडा नहर पर चैकिंग की जा ,ही थी कि चैकिंग के दौरान पैदल जा रहे एक व्यक्ति को पुलिस ने जांच के लिए रोक लिया।पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 600ग्राम गांजा बरामद किया है।पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।आरोपी गांव खुडलिया का लाला उर्फ योगेश है।पूछताछ के दौरान आरोपी ने गांजा बेचना स्वीकार किया है।पुलिस ने आरोपी को जेल भेज दिया है।
फंगल (दाद), बालों का झड़ना, चर्म रोग, गुप्त रोग, गंजापन की समस्याओं के लिए सम्पर्क करें : 9719123457 पर
























