हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): निफ्टैक ग्लोबल कंपनी के डायरेक्टर सुनीता की गढ़मुक्तेश्वर पुलिस ने गैंगस्टर एक्ट के तहत शनिवार को तीन करोड रुपए का एक प्लॉट कुर्क कर लिया। इससे पूर्व पुलिस कंपनी के डायरेक्टरों की 21 करोड़ 70 लाख की संपत्ति को गैंगस्टर एक्ट के तहत जब्त किया जा चुका है।आरोप है कि निफ्टैक ग्लोबल कंपनी ने दिल्ली-एनसीआर के विभिन्न जनपदों में लोगों के साथ धोखाधड़ी करके 18 माह में धन दोगुना करने का लालच देकर 300 करोड रुपए की ठगी की है।कंपनी के कर्ताधर्ता जनपद हापुड़ के थाना बहादुरगढ़ के गांव चांदनेर के रहने वाले हैं और उन पर अवैध रूप से धन संपत्ति एकत्र का आरोप है। पुलिस गैंगस्टर एक्ट के तहत अब तक 24 करोड़ 70 लाख रुपए की संपत्ति जब्त कर चुकी है। इसके अतिरिक्त पुलिस व प्रशासन अन्य संपत्ति चिन्हित करने में जुटा है।
पुलिस ने ठगी के 2 लाख 18 हजार रूपए वापिस दिलाए
🔊 Listen to this हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड जनपद में साइबर अपराध की रोकथाम हेतु चलाये जा रहे अभियान के अन्तर्गत थाना सिम्भावली की साइबर क्राइम टीम ने साइबर ठगी…
Read more
























