👁 0 views Views
हापुड़, सीमन(ehapurnews.com):जनपद हापुड़ पुलिस द्वारा जनपद में अपराध की रोकथाम एवं वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे अभियान के अन्तर्गत थाना बाबूगढ पुलिस द्वारा थाने के मु0अ0सं0 1172/21 धारा 2/3 गैंगस्टर एक्ट में वांछित चल रहे एक शातिर अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया।आरोपी पिलखुवा थाना के गांव सिखैड़ा का मौ.शमशाद है।आरोपी ने शराब के धंधे से जो अवैध धन कर सम्पत्ति एकत्र की है ,वह गैंगस्टर एक्ट के तहत जब्त की जाएगी।





























