👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : जनपद हापुड़ की तीर्थनगरी में गंगा सभा आरती समिति द्वारा बुधवार को बृजघाट पर गंगा मैया की प्रतिमा की स्थापना, प्राण प्रतिष्ठा, मूर्ति पूजन आदि की शुरुआत हो गई. वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ प्राण प्रतिष्ठा की जा रही है. बता दें कि 8 मई को बृजघाट पर गंगा मैया का जन्मोत्सव बड़े ही धूमधाम से मनाया जाएगा. इसके लिए विशेष तैयारियां और कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं.
हापुड़ की तीर्थ नगरी ब्रजघाट में होने वाले इस कार्यक्रम में सैकड़ों श्रद्धालु हिस्सा लेंगे. इस दौरान विशेष तैयारियां शुरू हो चुकी है.





























