गढ़मुक्तेश्वर, सीमन/प्रज्ज्वल शर्मा (ehapurnews.com) : गढ़मुक्तेश्वर के बृजघाट क्षेत्र में राष्ट्रीय राजमार्ग 9 पर लगे हुए नेशनल हाईवे अथॉरिटी के टोल बूथ की अनियमितताओं को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संज्ञान में लाने हेतु किए गए प्रयासों का तीर्थ पुरोहित गंगा घाट सभा ब्रजघाट ने पंकज लोधी का आभार व्यक्त किया।
प्रधानमंत्री भारत द्वारा नेशनल हाईवे 9 पर बृज घाट के निकट स्थित टोल प्लाजा के मानक पूरे न होने पर भी उपरोक्त टोल प्लाजा की स्थिति पर संज्ञान लेने के लिए अपार खुशी प्रकट करते हुए, तीर्थ पुरोहित गंगा घाट सभा ने श्री गंगा मैया में दूध की धार चढ़ाई व गंगा किनारे बैठकर टोल प्लाजा हटाने की प्रार्थना की।
इस अवसर पर संस्था के अध्यक्ष देवी प्रसाद गौड़, ज्ञान प्रकाश शर्मा, विनोद शर्मा, दीपक गौड़, राहुल शुक्ला, गौरव शर्मा, देवदत्त शर्मा, राकेश शर्मा, पवन शर्मा, प्रज्वल शर्मा, निशांत शर्मा, बबलू गॉड प्रकाश कौशिक, अर्पित नागर, हरीश नागर, श्याम भारद्वाज, मनोज नागर, नवनीत शर्मा, ताराचंद केवट, मोनू शर्मा आदि उपस्थित रहे।
मोबाइल खरीदने पर पाएं चांदी का सिक्का फ्री, 7503555520






























