हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): सरकार की महत्वाकांक्षी योजनाओं में से एक गंगा एक्सप्रेसवे योजना में भले ही सरकार ने अधिकारियों व कर्मचारियों को प्रक्रिया में तेजी लाने के निर्देश दिए हो लेकिन जनपद के चार लेखपाल ऐसे हैं जिन्हें ड्यूटी में लेटलतीफी करने के मामले में नोटिस जारी किए गए हैं। लेखपाल योगेंद्र, गजेंद्र, राजू और दीपक को नोटिस जारी किया गया है जो किसानों और मुआवजे के बीच रोड़ा बने हुए हैं।

इन लेखपालों ने मुआवजे की फाइल तैयार नहीं की है जिस कारण 70 किसानों को मुआवजे के लिए तहसील के चक्कर काटने पड़ रहे हैं। मामले में भ्रष्टाचार की भी बू आ रही है। बताया जा रहा है कि दर्जनों किसानों की भूमि का बैनामा तो हो गया लेकिन उन्हें अभी तक मुआवजा नहीं मिला है। ऐसे में लापरवाही करने के मामले में चारों लेखपालों को नोटिस दिया गया है।
किराने के सामान की फ्री होम डिलीवरी : 7302805950


























