हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): गंगा एक्सप्रेसवे के किनारे जनपद हापुड़ के बहादुरगढ़ क्षेत्र में औद्योगिक गलियारा बनाया जाएगा। इसके लिए गांव चूचावली मढ़ेया, भैना सदरपुर और बहापुर ठेरा के सैकड़ो किसने की औद्योगिक गलियारे के लिए भूमि अधिग्रहण कर अधिसूचना जारी हो गई है। जल्द ही 121 हेक्टेयर भूमि का अधिग्रहण होगा जहां औद्योगिक गलियारा बनाया जाएगा। नए साल पर भूमि के बैनामे शुरू हो जाएंगे।
सरकार की महत्वाकांक्षी योजनाओं में से एक गंगा एक्सप्रेसवे के निर्माण ने रफ्तार पकड़ी है जिसके किनारे औद्योगिक गलियारे भी विकसित किए जाएंगे। बहादुरगढ़ क्षेत्र के इन गांवों में किसानों की जमीन का अधिग्रहण किया जाएगा।
दातों का इंप्लांटेशन कराएं: 7668219093






























