हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना सिंभावली क्षेत्र के गांव माधापुर में किसानों ने गंगा एक्सप्रेसवे के निर्माण का कार्य रुकवा दिया और धरना प्रदर्शन किया। किसानों का आरोप है कि अधिग्रहित की गई जमीन से किसान की अधिक भूमि का अधिग्रहण किया जा रहा है जिससे किसानों में काफी गुस्सा है। अधिकारी लगातार आश्वासन दे रहे हैं लेकिन किसी ने कुछ खास कदम नहीं उठाया। किसानों ने गंगा एक्सप्रेस वे के निर्माण का कार्य रुकवा दिया और धरना देकर प्रदर्शन किया।
इस दौरान किसानों ने संबंधित कंपनी के अधिकारियों पर शोषण का भी आरोप लगाया और कहा कि जितनी भूमि का दाम किसान को दिया गया है। उतनी ही भूमि का अधिग्रहण किया जाएगा। अतिरिक्त भूमि पर अधिग्रहण नहीं होगा। इसी के साथ किसानों ने मांग की कि शीघ्र ही मुआवजा दिया जाए। इस दौरान जितेंद्र, सुरेंदर, ओमवीर, उदयवीर, तेजवीर, देवेंद्र आदि ने धरना देकर प्रदर्शन किया।























