हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : जनपद हापुड़ के थाना हापुड़ कोतवाली क्षेत्र निवासी एक महिला के साथ बंधक बनाकर सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है. पुलिस ने मामले में इंतजार और सईद के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.
बता दें कि हापुड़ कोतवाली क्षेत्र के गांव निवासी महिला ने आरोप लगाया है कि गांव के ही रहने वाले दो लोगों ने उसे नशीला पदार्थ पिलाकर बेहोश कर दिया और बाबूगढ़ स्थित एक मकान में ले गए जहां उसके साथ बारी-बारी से सामूहिक दुष्कर्म किया. पीड़िता को जब होश आया तो उसने आरोपियों की हरकत का विरोध किया जिसके बाद आरोपियों ने पीड़िता के बच्चों को जान से मारने की धमकी दी. महिला किसी तरह आरोपियों के चुंगल से निकल आई और न्याय की गुहार लगाई. बता दे कि महिला खेती बाड़ी का काम करती है जिसका पति ड्राइवर है. पुलिस ने दो के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.
सभी दवाइयों पर 20% की छूट : 7817982711
























