
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): गणेशोत्सव का शुभारम्भ बुधवार आज लाल पार्क वाली गली आर्यनगर हापुड़ में भारतीय ज्योतिष कर्मकांड महासभा के मार्गदर्शन में पूर्ण श्रद्धा हर्षोल्लास से हुआ। गणेश चतुर्थी के दिन शुभ मुहूर्त में गणपति जी की स्थापना मुख्य यजमान ब्राह्मण अंतराष्ट्रीय संगठन के युवा जिलाध्यक्ष पंडित मोक्ष शर्मा ने महासभा मंत्री आचार्य देवी प्रसाद तिवारी के आचार्यत्व में पूर्ण विधि विधान से किया। प्रथम पूजन में महासभा अध्यक्ष ज्योतिर्विद पंडित के० सी० पाण्डेय काशी वाले, पंडित मित्र प्रसाद काफ्ले, पंडित अजय पाण्डेय द्वारा मन्त्रोंच्चार के बीच पूरा माहौल गणपति बप्पा मोरया, मंगल मूर्ति मोरया से गूंज उठा तथा जय गणेश जय गणेश जय गणेश देवा एवं सिंदूर लाल चढ़ायों गीत से सुन्दर भावपूर्ण आरती के बाद प्रसाद वितरण किया गया। पंडित के० सी० पाण्डेय ने बताया कि पंडित मोक्ष शर्मा के विशेष श्रद्धा व योगदान से लगातार छठवें वर्ष गणपति का शुभ आगमन हुआ है 10 दिन तक प्रतिदिन सुबह शाम पूजन आरती में बड़ी संख्या में कॉलोनी के साथ साथ अन्य लोग पूर्ण श्रद्धा से भाग लेते है। 6 सितंबर को बप्पा की विदाई पूर्ण धूमधाम से होगा इस अवसर पर पूनम शर्मा, हर्षित शर्मा, मन शर्मा, कृष्णा शर्मा, शौर्य शर्मा, तुषार माधव शर्मा, कुमुद शर्मा, आरती शर्मा, शालू शर्मा, अनिशा सोनी पाण्डेय आदि सहयोग में रहे तथा स्थापना पूजन में बड़ी संख्या में भक्तजन उपस्थित रहे.
जुगल बैकरी से खरीदें बेकरी बिस्कुट, केक, पेस्ट्री, मिल्क ब्रेड, बर्गर, कुलचे आदि: 9897892601






























