
हापुड़ की रामलीला में जुए का ठिकाना
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): श्री रामलीला समिति हापुड़ की अगवाई में रामलीला मैदान में आयोजित रामलीला महोत्सव में संचालित एक जुए के ठिकाने पर फिलहाल रोजाना सैकड़ो युवक बाजी हार रहे हैं और जब मेला पूर्ण यौवन पर होगा तो हजारों नौजवान इस अड्डे का शिकार बनेंगे। ठिकाने के तीन चार संचालक लोगों को 50 लगाओ 200 पाओ का झांसा देकर फंसा रहे हैं।
जुए के अड्डे की प्रक्रिया कुछ इस प्रकार है संचालक 50 रुपए में छोटी-छोटी 6 बाल देता है और फिर उन्हें कुछ अंकों की पंक्ति में फेंकने के लिए कहता है बाल फेंकने से जो नंबर आते हैं उन्हें जोड़ा जाता है यदि जोड़े गए नंबर उनके द्वारा घोषित सूची के नंबर में है तो उसे छोटा सा गिफ्ट देकर भगा दिया जाता है वरना 50 रुपए संचालक हजम कर लेता है। लेनदेन को लेकर कहांसुनी होते हुए भी देखी गई है। नागरिकों की मांग है की रामलीला में संचालित जुए के ठिकाने को तुरंत बंद कराया जाए। रामलीला मैदान से जुड़ी खबरों के लिए जुड़े रहिए ई हापुड़ न्यूज से।
# हापुड़ पुलिस
# डीआईजी मेरठ
अप्सरा साडीज़ से खरीदें साड़ी, लहंगे, सूट व लांचे का लेटस्ट कलेक्शन: 9458205158






























