
खंडहर मकान में पकड़ा गया जुए का अड्डा
हापुड, सीमन (ehapurnews.com):थाना बहादुरगढ पुलिस ने गांव पूठ में एक खंडहर मकान में चल रहे जुए के अड्डे का भंडाफोड़ किया है और चार जुआरियों को मौके से धर दबोचा।
हापुड पुलिस द्वारा जनपद में अपराध की रोकथाम एवं जुआरी व सट्टेबाजों अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे अभियान के अन्तर्गत थाना बहादुरगढ़ पुलिस ने जुआ खेलते हुए चार जुआरियों को गिरफ्तार कर लिया, जिनके कब्जे से नकदी व ताश के पत्ते बरामद किए है।आरोपी गांव पूठ के सुन्दर,ग्रीश व ब्रजपाल है।पुलिस ने जुआरियों को जेल भेज दिया है।
लाजपत नगर, चांदनी चौक का माल अब हापुड़ से खरीदें, 390 रुपए से शुरू: 9456414025































