👁 0 views Views
हापुड़: थाना हापुड़ देहात पुलिस ने शिवनगर कॉलोनी में छापा मारकर एक जुए के अड्डे का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने मौके से आठ आरोपियों को गिरफ्तार कर ताश व 3850 रुपए नकद बरामद किए हैं।
पुलिस ने बताया कि सूचना मिली थी कि शिवनगर कॉलोनी में जुए के एक अड्डे का संचालन किया जा रहा है जहां आस-पास के लोग जुआ खेलने आते हैं और अड्डे का संचालक नाल निकालता है। पुलिस ने सूचना को सटीक मानकर शिवनगर में छापा मारा तो भगदड़ मच गई। पुलिस ने मौके से शिवनगर के राकेश. शिवकुमार, बिजेंद्र, विजय, कन्हैया, सुमित, जितेंद्र व अनार को दबोच लिया। आरोपियों ने ताश के पत्तों से हार जीत करना स्वीकार किया है।





























