
153737841
जुआरी बना राशन के चावल का माफिया
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): कभी दाने-दाने को मोहताज एक जुआरी जब राशन के चावल के धंधे में उत्तर आया तो गत दो-तीन वर्ष में करीब 10 करोड़ रुपए की संपत्ति का मालिक बन बैठा।
सूत्र बताते हैं कि जब इस कारोबारी के समक्ष आर्थिक संकट पैदा हुआ तो उसने जुए के अड्डे का संचालन शुरू कर दिया और हर बाजी में नाल निकलने लगा, परंतु उसका जुए का यह ठिकाना अधिक समय तक न टिक सका और वह पुलिस की बेगार से परेशान रहने लगा यानी कि जुए के अड्डे के संचालन उसके लिए घाटे का सौदा साबित हुए और दूसरे हर वक्त पुलिस की रेट तथा जेल जाने का खतरा मंडराने लगा।
किसी भले आदमी की नेक सलाह पर उसने जुए के ठिकाने को बंद कर दिया और राशन के चावल के धंधे में उतर आया जो उसके लिए फायदे का सौदा साबित हुआ। गत दो-तीन वर्ष में इस धंधेबाज ने करीब 10 करोड़ की संपत्ति भी खरीदी है और बागपत में चावल पकड़ा भी जा चुका है। इस वक्त व्यापारी मौज ले रहा है।
मूलचंद विनोद चंद गुप्ता से आसान किश्तों पर खरीदें वाशिंग मशीन, फ्रिज, एलईडी और भी बहुत कुछ: 9897333733































