हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ की धौलाना विधानसभा सीट पर एक बार फिर भाजपा के हाथ से निकलती नजर आ रही है और गांव गालंद में वेस्ट टू एनर्जी प्लांट के विरोध में चल रहे ग्रामीणों का आंदोलन भाजपा की लुटिया आगामी विधानसभा चुनाव में डूबा कर सांस लेगा। भाजपा के प्रति ग्रामीणों में गुस्सा बढ़ता ही जा रहा है।
बता दें कि धौलाना विधानसभा क्षेत्र के गांव गालंद में नगर निगम गाजियाबाद ने मसूरी नहर पटरी किनारे वेस्ट टू एनर्जी प्लांट लगाने के लिए 44.25 एकड़ भूमि खरीदी है जिसके विरोध में ग्रामीण गत एक माह से आंदोलनरत है। विपक्षी दल खास तौर पर सपा के विधायक असलम चौधरी आंदोलन को खुल कर समर्थन दे रहे है। धौलाना विधानसभा सीट जीतना भाजपा का सपना है और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी सभा करके अपनी भावनाएं व्यक्त कर चुके है।
आंदोलनकारी ग्रामीणों को पुलिस, प्रशासन मुकद्दमे लिखकर, फ्लैग मार्च करके डरा-धमका कर आंदोलन को समाप्त कराने पर उतारु है, परंतु भाजपा नेताओं द्वारा ग्रामीणों से वार्ता न करने से उनमें गुस्सा बढ़ता ही जा रहा है। धौलाना विधानसभा क्षेत्र से भाजपा के जिलाध्यक्ष उमेश राणा है और केंद्र में वी.के. सिंह है, साथ ही भाजपा का पूरा बड़ा संगठन है। परंतु पहल कोई नहीं कर रहा है। धौलाना विधानसभा क्षेत्र में मुस्लिम, दलित व किसान पहले ही भाजपा से नाराज नजर आ रहा है। और डपिंग ग्राउंड को लेकर दर्जनों गांवों के ग्रामीण भी गुस्से में है। यदि भाजपा ने डम्पिंग ग्राउंड की समस्या का निदान नहीं किया तो भाजपा की लुटिया को डूबने से भगवान ही बचा सकता है
CALL TANARA DESIGNS FOR INTERIORS, FURNITURE, DECOR @ 7457852854






























