हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : राष्ट्रीय लोकदल के वरिष्ठ नेता व भूतपूर्व विधायक गजराज सिंह को नगर निकाय चुनावों के लिए पश्चिमी उत्तर प्रदेस का संयोजक नियुक्त किया गया है। रालोद के प्रदेश अध्यक्ष रामाशीष राय की अध्यक्षता में लखनऊ में सम्पन्न हुई एक बैठक में यह निर्णय लिया गया। उत्तर प्रदेश के मध्य, बुंदेलखंड के लिए भी संयोजक नियुक्त किए गए है।
भूतपूर्व विधायक गजराज सिंह की नियुक्ति से यह स्पष्ट संदेश जा रहा है कि वह निकाय चुनाव में रालोद के टिकट हाई कमान की स्वीकृति से बांटेंगे। बता दें कि जनाधार में वृद्दि के लिए रालोद निकाय चुनाव में उतरने की पहले ही घोषणा कर चुका है।
हापुड़ में अब घर बैठे मंगवाए कुल्हड़ पिज़्ज़ा: 8979755041

























