हापुड़, सीमन(ehapurnews.com): जिलाधिकारी अनुज सिंह एवं अपर जिला अधिकारी जयनाथ यादव ने गुरुवार को हापुड़ में कहा कि जनपद हापुड़ में सरकारी गेहूं खरीद की सभी तैयारियां पूर्ण कर ली गई हैं और गेहूं क्रय केंद्रों पर सभी जरूरी व मूलभूत सुविधाएं किसानों को उपलब्ध कराई गई हैं।
उन्होंने पत्रकारों को बताया कि जनपद में शासन द्वारा कृषकों की गेहूं उपज को क्रय करने हेतु 31 गेहूं क्रय केंद्र स्थापित किए गए हैं जबकि गत वर्ष 25 गेहूं क्रय केंद्र स्थापित थे। खाद्य विभाग के 6 क्रय केंद्र, पी सी एफ के 22 गेहूं क्रय केंद्र, एफ सी आई के दो केंद्र एवं मंडी समिति में एक गेहूं क्रय केंद्र स्थापित किया गया है। सभी क्रय केंद्रों की ऑनलाइन जियो टैगिंग एवं फीडिंग करा दी गई है। जिलाधिकारी ने पत्रकारों को बताया कि सभी क्रय केंद्रों पर प्रति केंद्र 2500 बोरा की दर से 77 500 बोरा उपलब्ध हैं। इसके अलावा 122 500 बोरा बफर गोदाम में उपलब्ध है। अपर जिला अधिकारी ने कहा कि प्रत्येक गेहूं क्रय केंद्र पर दो इलेक्ट्रॉनिक कांटा, एक विनोइंग फैन, एक छलना, एक नमी मापक यंत्र आदि उपलब्ध है। जनपद में 7 गेहूं क्रय के केंद्र पर नमी मापक यंत्र उपलब्ध नहीं है ।मंडी समिति ने उपलब्ध कराने में असमर्थता व्यक्त की है। जिलाधिकारी ने प्रेस वार्ता में कहा कि प्रत्येक गेहूं क्रय केंद्र पर टेबलेट व लैपटॉप उपलब्ध तथा प्रशिक्षित स्टाफ की तैनाती है। कृषि विभाग के पोर्टल पर पंजीकृत सभी किसानों को गेहूं के एम एस पी 19 75 रुपए कुंटल एवं गेहूं क्रय संबंधी एस एम एस भेजा जा चुका है। जनपद में अब तक 18 7 किसानों का पंजीयन कराया जा चुका है। पिछले बार गेहूं खरीद में कुल 3847 किसानों ने 11959. 562 मी0 टन गेहूं बेचा था। सभी गेहूं क्रय केंद्रों पर भारतीय खाद्य निगम डिपो से मूवमेंट प्लान जारी किया जा चुका है। डिपो पर 32000 मी0 टन गेहूं भंडारण हेतु स्थान जनपद में उपलब्ध वर्तमान वर्ष में जनपद में वर्तमान वर्ष में 42 416 हेक्टेयर में 46 कुंटल हेक्टेयर की दर से 1951 136 कुंटल गेहूं का उत्पादन संभावित है ।जनपद के गेहूं क्रय केंद्रों में सभी मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध हैं।


























