👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ के पिखुवा के गालंद में बन रहे वेस्ट टो एनर्जी प्लांट का विरोध करने वालों के शस्त्र लाइसेंस निरस्त करने की तैयारी की जा रही है। इसके साथ ही सरकारी और गैर सरकारी संस्था में ठेकेदारी करने वालों के लाइसेंस भी निरस्त किए जाएंगे। आपको बता दें कि वेस्ट टो एनर्जी प्लांट के लिए गांव में गाजियाबाद निगम द्वारा चिन्हित जमीन की चारदीवारी की गई थी जिसे बुधवार को ग्रामीणों ने गिरा दिया। पीएसी की दो कंपनियों की तैनाती के बीच चारदीवारी का निर्माण कार्य शुरू हो गया है। साथ ही प्रशासन लूट का विरोध करने वालों के शस्त्र लाइसेंस निरस्त करने की तैयारी कर रहा है। आपको बता दें कि पुलिस 100 से अधिक ग्रामीणों को पांच पांच लाख के मुचलके में पाबंद कर चुकी है।





























