जी.एस. मेडिकल में आयोजित खेल-कूद प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने दिखाया दम
हापुड़, सीमन/रियाज़ अहमद (ehapurnews.com): जी.एस. मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल पिलखुआ हापुड़ में चल रहे जी. एस. इन्टर कॉलेज टूर्नामेंट में खेल के तीसरे दिन टेवल टैनिस सिंगल में एन.सी.आर. मेडिकल कॉलेज की टीम पहले स्थान पर व सरस्वती मेडिकल कॉलेज की टीम दूसरे स्थान पर रहें। टेबल टेनिस डबल में शुभम गुलाटी व विशाल सिंह ने प्रथम स्थान व प्रभदीप व वंश गुलाटी जी.एस. मेडिकल कॉलेज ने द्वितिय स्थान प्राप्त किया। कबड्डी में एन.सी.आर. मेडिकल कॉलेज एवं सरस्वती मेडिकल कॉलेज की टीमों के बीच खेले गये मैच में एन.सी.आर. मेडिकल कॉलेज ने जीत दर्ज की। बॉलीवॉल में मुज्जफरनगर मेडिकल कॉलेज एवं नीमस के बीच खेले गये बॉलीवॉल के मुकाबले में मुज्जफरनगर मेडिकल कॉलेज की टीम विजयी रही। जी.एस. मेडिकल कॉलेज एवं मुज्जफरनगर मेडिकल कॉलेज की टीमों के बीच खेले गये मुकाबले में जी.एस. मेडिकल कॉलेज की टीम ने जीत दर्ज की। शारदा मेडिकल कॉलेज एवं जी.एस. मेेडिकल कॉलेज की महिला टीमों के बीच मुकाबले में शारदा मेडिकल कॉलेज की टीम ने जीत दर्ज की, जी.एस. आयुर्वेदा की टीम एवं एन.सी. आर की टीमों के बीच खेले गये। मुकाबले में जी.एस. आयुर्वेदा की टीम विजयी रही, जी.एस. मेडिकल कॉलेज व नीमस के बीच खेले गये। मुकाबले में जी.एस. मेडिकल कॉलेज की टीम विजयी रही। के.डी. मेडिकल कॉलेज की टीम एवं रामा मोडिकल कॉलेज की टीमों के बीच खेले गये बॉलीवॉल के मुकाबले में के.डी. मेडिकल कॉलेज की टीम विजयी रही। बास्केटबॉल में नीमस की पु. टीम का मुकाबला एन.सी.आर. की पु. टीम से हुआ जिसमें नीमस की टीम विजयी हुई, रामा मेडिकल कॉलेज की पु. टीम का मुकाबला नीमस की पु. टीम से हुआ जिसमें रामा मेडिकल कॉलेज की टीम विजयी रही। शारदा मेडिकल कॉलेज की महिला टीम का मुकाबला सरस्वती मेडिकल कॉलेज की महिला टीम से हुआ जिसमें शारदा मेडिकल कॉलेज की टीम ने जीत दर्ज की। शारदा मेडिकल कॉलेज की महिला टीम का मुकाबला नीमस की महिला टीम से हुआ जिसमें शारदा मेडिकल कॉलेज की महिला टीम विजयी रही। फुटबॉल में शारदा मेडिकल कॉलेज बनाम जी.एस. आयुर्वेदा के बीच खेल गये मुकाबले में शारदा मेडिकल कॉलेज ने जीत दर्ज की, शारदा बनाम रामा के बीच का मुकाबला 1-1 की बराबरी पर रहा, शारदा बनाम जी.एस. मेडिकल कॉलेज-ऐ में शारदा की टीम फॉरफिटिड रही। बैडमिंटन में जी.एस. मेडिकल कॉलेज टीम 2 बनाम सरस्वती मेडिकल कॉलेज की टीम के बीच खेले गये मुकाबले में सीमस की टीम विनर रही, एन.सी.आर. बनाम जी.एस.-3 में जी.एस.-3 की टीम विजयी रही, जी.एस.-4 बनाम रामा की टीमों में रामा की टीम ने जीत दर्ज की। कार्यक्रम में स्पोर्ट कमेटी के मुख्य डॉ कुलदिप गोगिया, डॉ फेजल गिलानी भी उपस्थित रहे।
दिल्ली की डॉ शूची तनेजा दुआ अब हापुड़ शहर में : 7017732103






























