राहुल गांधी को दो साल की सजा पर हापुड़ के कांग्रेसियों में रोष










राहुल गांधी को दो साल की सजा पर हापुड़ के कांग्रेसियों में रोष
हापुड़,सीमन(ehapurnews.com): महिला कांग्रेस हापुड की जिलाध्यक्ष सीमा शर्मा के नेतृत्व में हापुड़ के कांग्रेसजन गुरुवार को हापुड से दिल्ली पहुंचे जहां कांग्रेस जनों ने पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी के आवास के बाहर जमीन पर बैठकर केंद्र की भाजपा सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और केंद्र सरकार के प्रति अपना रोष व्यक्त किया। महिला कांग्रेस की जिलाध्यक्ष सीमा शर्मा ने कहा हैं कि जब से पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष व सांसद राहुल गांधी ने पूरे देश में 3700 किलोमीटर की पदयात्रा की हैं तब से भाजपा राहुल गांधी की बढ़ती लोकप्रियता से बौखलाई हुई हैं। उन्होंने कहा हैं कि राहुल गांधी अडानी मामले में जिस तरह बारबार भाजपा और उनके प्रधानमंत्री मोदी से प्रश्न पूछ रहे हैं भाजपा राहुल गांधी जी के प्रश्नों का जवाब देने की बजाय उन पर बदले की कार्यवाही कर रही हैं। जिसका जीता जागता उदाहरण आज देश की जनता ने देखा हैं। लेकिन भाजपा भूल गई हैं कि राहुल गांधी उनके द्वारा की गई बदले की कार्यवाही से नही डरने वाले। उन्होंने कहा हैं कि अपने नेता के लिए कांग्रेसी कार्यकर्ता संसद से लेकर सड़क तक संघर्ष करने के लिए तैयार हैं। अगर भाजपा तानाशाही रवैया अपनाकर उनके नेता राहुल गांधी को जेल में डालने का काम करेगी तो कांग्रेस का कार्यकर्ता शांत नहीं बैठेगा और जेल भरो आंदोलन चलाएगा। प्रदर्शन में एआईसीसी सदस्य सचिन चौधरी, एआईसीसी सदस्य/प्रदेश कांग्रेस महासचिव बदरुद्दीन कुरैशी, प्रदेश सचिव डॉक्टर शोएब, जिलाध्यक्ष मिथुन त्यागी, पीसीसी सदस्य/एससी प्रकोष्ठ कांग्रेस जिलाध्यक्ष नरेश कुमार भाटी, महिला कांग्रेस की प्रदेश सचिव रीना शर्मा, वाई के शर्मा, गुंजन शर्मा, गौरव गर्ग, विनोद कुमार और दीपक मोघे सहित दर्जनों कांग्रेस जन मौजूद रहे।

कम से कम ब्याज पर लोन लेने के लिए संपर्क करें: 9756129288








Related Posts

हापुड़: वेज ग्रील रेस्टोरेंट में आग लगने से हड़कंप

🔊 Listen to this हापुड़, सीमन/संजय कश्यप (ehapurnews.com): हापुड़ की रेलवे रोड पर स्थित वेज ग्रील रेस्टोरेंट में रविवार की शाम अचानक आग लग गई। आग लगने से हाहाकार मच…

Read more

हापुड़: हवाई फायरिंग करने वाला एक आरोपी गिरफ्तार

🔊 Listen to this हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना हापुड़ कोतवाली पुलिस ने हापुड़ की दिल्ली रोड पर एक दिन पूर्व हुई फायरिंग के मामले में एक आरोपी…

Read more

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

हापुड़: वेज ग्रील रेस्टोरेंट में आग लगने से हड़कंप

हापुड़: वेज ग्रील रेस्टोरेंट में आग लगने से हड़कंप

हापुड़: हवाई फायरिंग करने वाला एक आरोपी गिरफ्तार

हापुड़: हवाई फायरिंग करने वाला एक आरोपी गिरफ्तार

पौराणिक तीर्थस्थल गढ़मुक्तेश्वर में जर्जर तारों से श्रृद्धालु खफा

पौराणिक तीर्थस्थल गढ़मुक्तेश्वर में जर्जर तारों से श्रृद्धालु खफा

मेगा बृहद विधिक सहायता एवं सेवा शिविर से 636 नागरिक हुए लाभान्वित

मेगा बृहद विधिक सहायता एवं सेवा शिविर से 636 नागरिक हुए लाभान्वित

घुड़चढ़ी में डांस कर रही महिलाओं के साथ अभद्रता

घुड़चढ़ी में डांस कर रही महिलाओं के साथ अभद्रता

डीआईओएस के आदेश के बाद भी नहीं खुला विद्यालय, अब लटकी कार्रवाई की तलवार

डीआईओएस के आदेश के बाद भी नहीं खुला विद्यालय, अब लटकी कार्रवाई की तलवार
error: Content is protected !!