हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : हापुड़ में शनिवार की रात एक तीन मंजिला लकड़ी के गोदाम की दूसरी मंजिल पर आग लग गई। सूचना पाकर दमकल की चार गाड़ियां मौके पर पहुंची और रात करीब एक बजे तक आग पर काबू पा लिया। आग के इस मंजर को देखकर लोगों में हड़कंप मच गया। राहत की बात यह रही कि इस दौरान कोई जानहानि नहीं हुई लेकिन फर्नीचर व्यापारी का नुकसान हो गया।
बता दें कि हापुड़ के बुर्ज मौहल्ला निवासी सुनील कंसल का माता मौहल्ला के पास महेश्वरी गंज में तीन मंजिला फर्नीचर का गोदाम है। शनिवार की रात गोदाम की दूसरी मंजिल पर अचानक आग लग गई। यह आग लकड़ी के बुरादे में लगी। इसी मंजिल पर कारीगरों के ठिए भी बने हुए थे जिसे आग ने अपनी चपेट में ले लिया। मौके पर मौजूद लोगों ने फायर एक्सटिंग्यूशर की सहायता से आग पर काबू पाने का प्रयास भी किया लेकिन आग विकराल होती गई। मामले की सूचना मिलने ही दमकल की चार गाड़ियां मौके पर पहुंची और दमकल कर्मियों ने बिल्डिंग के अंदर घुसकर आग पर काबू पा लिया।
व्यापारी ने दमकल विभाग को बताया कि इस दौरान उसका आठ से दस हजार रुपए का नुकसान हुआ है। वहीं राहत की बात यह रही कि इस दौरान कोई जानहानि नहीं हुई। व्यापारी सुनील कंसल का कहना है कि दमकल कर्मियों के प्रयास से ही आग पर समय पर काबू पाया गया वरना बड़ा नुकसान हो सकता था।
हापुड़ में खुल गया UP37 THE CAFE, 7300714249































