हापुड़ के वार्ड 40 से राजदुलारी ने सभासद हेतु कांग्रेस से मांगा टिकट
हापुड़,सीमन(ehapurnews.com): हापुड के सैनी नगर निवासी राजदुलारी ने वार्ड 40 से सभासद पद के लिए कांग्रेस से टिकट मांगा है।राजदुलारी ने शहर कांग्रेस कमेटी हापुड के अध्यक्ष अभिषेक गोयल को उनके आवास पर पहुंचकर टिकट हेतु आवेदन सौंपा हैं। शहर कांग्रेस अध्यक्ष अभिषेक गोयल ने कहा हैं कि नगर निकाय चुनाव में लोग कांग्रेस के सिंबल पर चुनाव लड़ने के लिए काफी इच्छुक हैं। इसका कारण हैं यूपी में कांग्रेस की मजबूती। उन्होंने कहा हैं कि पिछले विधानसभा चुनाव में भले ही पार्टी को हार का सामना करना पड़ा हो लेकिन जब से उनके नेता राहुल गांधी ने कन्याकुमारी से कश्मीर तक भारत जोड़ो पदयात्रा की शुरुआत की हैं तब से लोगों की भावना कांग्रेस की विचारधारा से पुनः जुड़ने लगी हैं। अब देश के लोग राहुल गांधी को जनप्रिय नेता के तौर पर देखने लगे हैं। अभिषेक गोयल ने कहा हैं कि भारत जोड़ो यात्रा से लोग काफी प्रभावित हैं। जिससे वे कांग्रेस से जुड़ रहे हैं।हापुड नगर पालिका परिषद के चुनाव में कांग्रेस विजयी होगी।
इस दौरान सचिन, अरविंद, बिट्टू, कृष्णपाल, दक्ष, कन्हैया, वरुण, वाशु कुमार, सविता, राकेश, चंदन शर्मा आदि मौजूद रहे।
शुद्ध पंचायत सरसों तेल खरीदने के लिए कॉल करें: 9891851429, 9958798748

































