👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के जिला विद्यालय निरीक्षक ने जिलाधिकारी के आदेश पर शुक्रवार को नर्सरी से कक्षा 12वीं तक के समस्त स्कूलों का अवकाश घोषित किया है। भारी बारिश की संभावना के चलते यह फैसला लिया गया है। शुक्रवार 13 सितंबर को भारी बारिश की संभावना है। इसके चलते जिला विद्यालय निरीक्षक ने सभी स्कूलों का अवकाश शुक्रवार को घोषित किया है।


























