👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : जुमे की नमाज के दौरान शुक्रवार को पुलिस-प्रशासन अलर्ट मोड पर दिखाई दिया. इसी क्रम में जनपद हापुड़ के विभिन्न थाना क्षेत्रों में थाना प्रभारियों ने अधिकारियों व पुलिस बल के साथ गश्त की और धार्मिक स्थलों पर जाकर लोगों से बातचीत की. साथ ही सभी से शांति बनाए रखने की अपील की. हापुड़ में जिलाधिकारी मेधा रूपम, पुलिस अधीक्षक दीपक भूकर, बाबूगढ़ में बाबूगढ़ थाना प्रभारी निरीक्षक देवेंद्र सिंह बिष्ट, विपिन कुमार, तहसीलदार सीमा समेत अन्य अधिकारियों ने क्षेत्र में गश्त की. वहीं अन्य थाना प्रभारियों ने भी अपने-अपने इलाके में जाकर गश्त की और सौहार्द बनाए रखने की अपील की.

























