👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : हापुड़ में शनिवार की सुबह से ही बारिश का दौर जगह-जगह जारी है लेकिन शुक्रवार की रात को हापुड़ के विभिन्न क्षेत्रों में भयंकर कोहरा पड़ने से वाहनों का सड़क पर चलना मुश्किल हो गया। कोहरा इतना ज्यादा था कि विजिबिलिटी पर इसका बहुत ज्यादा प्रभाव पड़ा। अंधेरा होने से वाहनों की समस्याएं और भी बढ़ गई। वाहनों की हेड लाइट और पार्किंग लाइट ऑन करने के बाद भी सामने का शायद ही कुछ नजर आ रहा हो। यह तस्वीरें हापुड़ की बुलंदशहर रोड की है जिसे देखकर इस बात का अनुमान लगाया जा सकता है कि कोहरा शुक्रवार की रात को किस कदर सड़कों पर छाया रहा जिससे ठंड का प्रकोप बढ़ गया। इस दौरान कई जगह लोग अलाव जलाकर हाथ सेकते हुए भी नजर आएं।
हापुड़ में खुल गया UP37 THE CAFE, 7300714249






























