“लगातार वृद्ध आश्रमों के खुलना का मतलब संस्कारों की कमी”












हापुड, सीमन (ehapurnews.com): जनरल इंश्योरेंस ओ. बी. सी. एम्प्लॉय एसोसिएशन एवं आवासीय वृद्धाश्रम जनहितकारी सेवा समिति के संयुक्त तत्वावधान में हापुड़ के ग्राम दोयमी स्थित वृद्धाश्रम में दो बड़े कूलर, एक वाटर कूलर, पंखा ,वस्त्र एवं दवाइयां वितरित की गई। इस अवसर समारोह के मुख्य अतिथि व राष्ट्रीय पिछड़ा वर्ग आयोग सदस्य भुवन भूषण कमल ने कहा बुजुर्गों के पास ज्ञान का भंडार होता है। वे हमें बहुमूल्य सबक सिखा सकते हैं। भले ही हमारे ऊपर पाश्चात्य संस्कृति हावी हो मगर हमें बुजुर्गों का सम्मान हर हाल में करना चाहिए।
कार्यक्रम की मुख्य अतिथि डा. अंजू बाला (सदस्य राष्ट्रीय अनुसूचित जाति आयोग प्रभारी उत्तर प्रदेश सरकार) ने कहा बुजुर्गों का प्यार, समर्थन, स्नेह हमारे लिए बहुत संबल और शक्ति प्रदान करने वाला होता है। उनका निरंतर मार्गदर्शन हमें ऊंचाइयां प्रदान करता है। हमें उनको अपना प्यार और सम्मान देने की आवश्यकता है।
विशिष्ट अतिथि अपर जिला जज छाया शर्मा ने कहा वृद्धजन ईश्वर का रूप हैं। उनका आशीष और स्नेह हमे आगे आने वाली विपत्तियों से दूर करने वाला होता है जिनके घर बुजुर्गों का सम्मान नहीं होता वहां सुख शांति कोसों दूर होती है।
विशिष्ट अतिथि अपर सचिव भारत सरकार दिलीप गुप्ता ने कहा कि हमें बुजुर्गों की सेवा हर हाल में करनी चाहिए। बुजुर्गों का आशीष हमारे अंदर ऊर्जा का संचार तो करता ही है। साथ हमें सफलता की ऊंचाइयों की ओर ले जाता है।
विशिष्ट अतिथि जी के बंसल ( डी जी एम) यूनाइटेड इंडिया इंश्योरेंस कंपनी ने कहा निरंतर वृद्धाश्रमों का खुलना कहीं न कही यह इंगित करता है कि हमारे अंदर संस्कारों में कमी का आना है। यह हमारी संस्कृति नहीं है।आज आवश्यकता है कि हम वृद्धजनों को पूज्यनीय और वंदनीय मानें। कार्यक्रम में विशेष सहयोग प्रदान करने वालों में मेघश्याम, प्रियंका त्यागी, रमेश चौहान, नीरजा तिवारी, प्रमोद कुमार को सम्मानित किया गया।
इससे पूर्व रचना गर्ग (क्षेत्रीय प्रबंधक), अलका सिंघल (क्षेत्रीय प्रबंधक), मंजू बंसल, धीरज शर्मा सुशील कनोजिया (राष्ट्रीय अध्यक्ष जनरल इंश्योरेंस ओ बी सी इंप्लोई एसोसिएशन) पंकज राणा, प्रीतम ने सभी अतिथियों का बुके और माला से सम्मान किया।
एल एन पब्लिक स्कूल एवम गुरु नानक स्कूल के बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश करके उपस्थित जनों का मन मोह लिया। कार्यक्रम के संयोजक धीरज शर्मा ,अंकित सैनी, सुशील कनोजिया, आश्रम संचालिका पूनम प्रबंधक विनीत ने आभार व्यक्त किया।
इस अवसर पर अंजू शर्मा,डा आराधना बाजपेई, अर्चना कंसल, सुनीता शर्मा,अनीता गुप्ता, गगनदीप, दिलशाद अली, अरुण त्यागी, कुलदीप शर्मा आदि लोग उपस्थित थे।
VIDEO: करियर को लेकर है कंफ्यूज, तो एजुकेशन फेयर में लें FREE सलाह: 9899880100









  • Related Posts

    एसपी ने चौकीदारों को नकद पुरस्कार देकर किया सम्मानित

    🔊 Listen to this एसपी ने चौकीदारों को नकद पुरस्कार देकर किया सम्मानित हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): अपने-अपने क्षेत्र में अच्छा कार्य करने व कानून-व्यवस्था में सराहनीय योगदान देने वाले अलग-अलग…

    Read more

    “यादव जी की लव स्टोरी” फिल्म के प्रसारण पर रोक लगाने की मांग

    🔊 Listen to this “यादव जी की लव स्टोरी” फिल्म के प्रसारण पर रोक लगाने की मांग हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): अखिल भारतीय यदुवंशी महासभा ने बुधवार को हापुड़ के जिलाधिकारी…

    Read more

    You Missed

    एसपी ने चौकीदारों को नकद पुरस्कार देकर किया सम्मानित

    एसपी ने चौकीदारों को नकद पुरस्कार देकर किया सम्मानित

    “यादव जी की लव स्टोरी” फिल्म के प्रसारण पर रोक लगाने की मांग

    “यादव जी की लव स्टोरी” फिल्म के प्रसारण पर रोक लगाने की मांग

    राज्य स्तरीय टीम द्वारा की गई टी 0बी0 विभाग की समीक्षा

    राज्य स्तरीय टीम द्वारा की गई टी 0बी0 विभाग की समीक्षा

    गढ़: होली से पहले बड़ी कार्रवाई, 13 कुंतल रंगीन कचरी पकड़ी

    गढ़: होली से पहले बड़ी कार्रवाई, 13 कुंतल रंगीन कचरी पकड़ी

    शांकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद पर हुई FIR के विरोध में उतरे कांग्रेसी

    शांकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद पर हुई FIR के विरोध में उतरे कांग्रेसी

    हापुड़: श्यामनगर रेलवे फाटक पर बनेगा अंडरपास

    हापुड़: श्यामनगर रेलवे फाटक पर बनेगा अंडरपास
    error: Content is protected !!