
दिल में छेद के लिए जिला अस्पताल में कराए निः शुल्क आपरेशन
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): दिल में छेद होने का इलाज जनपद हापुड़ का स्वास्थ्य विभाग निशुल्क करा रहा है।
सीएमओ डा. सुनील त्यागी ने बताया कि जिले के स्वास्थ्य विभाग द्वारा दिल में छेद से ग्रसित 15 बच्चों की सर्जरी कराई गई है। सर्जरी के बाद बच्चे बिलकुल स्वस्थ हो गए हैं। आरबीएसके टीम ने उक्त बच्चों को चिंहित किया था। आरबीएसके टीम के डॉक्टरों ने परिजनों की हिम्मत भी बढ़ाई।
दिल में छेद वाले बच्चों को आरबीएसके (राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम) टीम द्वारा समय-समय पर चिंहित किया जाता है। सामान्य ओपीडी में आने वाले बच्चों को चिकित्सक आरबीएसके टीम के पास भेजते हैं। आरबीएसके टीम बच्चों के परिजनों के बात करती है और पूरी जानकारी एकत्रित करके आगे की कार्रवाई को शुरू करती है। यहां जिला हापुड़ में 11 महीने में आरबीएसके टीम ने दिल में छेद से ग्रसित 15 बच्चों को चिंहित किया। जिसके बाद उनकी अलीगढ़ विवि से निःशुल्क सर्जरी क्राई। सर्जरी कराने के बाद बच्चे अब बिलकुल ठीक हो गए हैं। वर्तमान में बच्चे जीवन यापन कर रहे हैं।
VIBGYOR INTERNATIONAL SCHOOL
NH-09, Delhi Hapur Road, Pilkhuwa, Hapur
Admission Open for classes Nursery to 9th and 11th for Academic Session 2026-27
Contact us on email- contactus@vibgyorschool.net
Contact No. 09027474537, 0122-2321162
Http://www.instagram.com/vibgyorintl































