👁 0 views Views
मेधावी छात्रों को मुफ़्त मोबाइल वितरित किए
हापुड सीमन (ehapurnews.com): गढ़मुक्तेश्वर-अमरोहा संसदीय क्षेत्र के भूतपूर्व सांसद चौ. कंवर सिंह ने गढमुक्तेश्वर के डी0आर0 डिग्री कॉलेज में स्वामी विवेकानन्द युवा सशक्तिकरण योजना के तहत मेधावी छात्र-छात्राओं को मुफ्त मोबाईल व टेबलेट वितरित किये।उन्होंने कहा कि मोबाइलव टेबलेट का उपयोगछात्र ज्ञानवर्धनके लिए करें।विधायक हरेन्द्र सिंह तेवतिया, प्रबंधक संदीप त्यागी, नगर अध्यक्ष गढ अंकुर त्यागी, दिनेश गर्ग अध्यक्ष व्यापार मण्डल गढ एवं भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे।
जनपद हापुड़ में खेती की जमीन बेचने हेतु संपर्क करें: 7037903700






























