
विधिक शिविर में सिविल, अपराधिक मामलों में निशुल्क कानूनी सहायता दी
हापुड़,सूवि(ehapurnews.com): इन्द्रप्रस्थ शैक्षिक संस्थान के स्वामी विवेकानंद लॉ कालेज एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण हापुड़ के द्वारा निःशुल्क विधिक सहायता व साक्षरता शिविर स्वर्ग आश्रम रोड पर रेलवे फाटक के पास किया गया। शिविर में सिविल, अपराधिक मामलों में निशुल्क कानूनी सहायता प्रदान की गई।
कार्यक्रम में कॉलेज प्रबन्धन पदाधिकारी डॉ. विपिन गुप्ता ने कहा कि विधिक सहायता दान नहीं बल्कि एक नैतिक दायित्व हैै। विधि के शासन का प्रसार देश के प्रत्येक क्षेत्र में होना चाहिए। प्रबंधन अधिकारी दीपक बाबू ने कहा कि कोई भी व्यक्ति से न्याय से वंचित नहीं रहना चाहिए। उसे विधिक सहायता प्रदान की जाए। विधि संकाय के प्राचार्य डॉ. राजवीर कुमार ने कहा कि निःशुल्क कानूनी सहायता आर्थिक रूप से कमजोर हाशिए पर रहने वाले या असुरक्षित नागरिकों को निःशुल्क कानूनी सेवाएं प्रदान करना है।
शिविर में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के पीएलवी अशोक कुमार ने कहा कि जिला विधिक सेवा प्राधिकरण गरीब, असहाय के अलावा सभी के लिए न्याय के उद्देश्य से कार्य कर रहा है। उन्होंने ने लोगों को नालसा हेल्पलाइन 15100 के अलावा गरीबों को पैनल अधिवक्ता दिलाने, विभिन्न हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी दी। शिविर में विभिन्न लोगों को विधिक सहायता प्रदान की गई। इस अवसर पर पीएलवी विनीत कुमार, साक्षी, लॉ कॉलेज के विधि विभाग के एचओडी ऋषिपाल जैनर, एचओडी तमन्ना खानन, पूनम, रोजी रानी, रुबी अग्रवाल, शोभा त्यागी, विशाल शर्मा, शिवानी त्यागी, उज्जवल त्यागी, अमित, रितेष, खुशी, स्वेता, जानवी, सोफिया आदि मौजूद रहे।
मेरठ स्वीट्स से बनवाएं स्पेशल भाजी बॉक्स: 9897693627



























