👁 0 views Views
15 जनवरी को हापुड़ में लगेगा निशुल्क नेत्र चिकित्सा शिविर
हापुड़ ,सीमन/सुरेश जैन(ehapurnews.com): श्री दिगम्बर जैन समाज हापुड़ के तत्वावधान में आगामी 15 जनवरी 2023 रविवार को वरदान नेत्र चिकित्सालय गाजियाबाद के सहयोग से एक निशुल्क नेत्र रोग जांच शिविर हापुड में जैन संत भवन, जैन लोक, कोठी गेट पर आयोजित किया गया है। शिविर में नेत्र रोगियों की निशुल्क जांच की जायेगी तथा मोतियाबिन्द पाये जाने पर उन्हें वरदान नेत्र चिकित्सालय गाजियाबाद ले जाकर निशुल्क आप्रेशन कर लैंस लगाये जाएंगे। संस्थान की ओर से आप्रेशन, लैंस, दवा,गाजियाबाद ले जाना वापसी, रात्रि खाना, ठहरना सभी निशुल्क होगा। जरूरतमंद शिविरसे लाभ उठाएं।यह जानकारी जैन समाज हापुड़ ने दी है।
कम से कम ब्याज पर लोन लेने के लिए संपर्क करें: 9756129288






























