
दांतों की जांच हेतु नि:शुल्क चेकअप कैंप
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): सरस्वती शिशु मंदिर, केशव नगर, मोदीनगर मार्ग हापुड़ में निशुल्क दंत चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। हापुड़ नगर के दंत चिकित्सक डॉ आशीष अग्रवाल और डॉक्टर विशाखा के निर्देशन में विद्यालय के छात्र-छात्राओं के दांतों का चेकअप किया गया। अनुभवी दंत चिकित्सकों की टीम ने सभी शिशुओं के दांतों की बारीकी से जांच की। चिकित्सकों ने प्रत्येक शिशु के दांतों में कैविटी,मसूड़े की स्थिति और दांतों की बनावट का निरीक्षण किया। जिन शिशुओं के दांतों में समस्या पाई गई उन्हें उचित उपचार और चिकित्सक से मिलने की सलाह दी गई। चिकित्सकों ने शिशुओं को सही तरीके से ब्रश करने और मीठी चीजों के कम सेवन करने के बारे में जानकारी दी।
इस शिविर में विद्यालय के 667 शिशुओं के दांतों का चेकअप किया गया। यह दंत शिविर विद्यालय के प्रबंधक एवं समाजसेवी कपिल सिंघल एस.एम के सौजन्य से आयोजित किया गया। शिविर के अंत में विद्यालय के प्रधानाचार्य राजीव फोगाट ने चिकित्सा टीम का आभार व्यक्त करते हुए शिशुओं को स्वस्थ रहने की प्रेरणा दी।
CCTV कैमरे व जीपीएस ट्रैकर लगवाने के लिए संपर्क करें: 8126293996





























