हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): निक्षय दिवस पर 15 जून को जनपद हापुड़ के गांव कस्तला कासमाबाद में सुबह 9:00 बजे से निशुल्क स्वास्थ्य शिविर लगाया जाएगा जहां चिकित्सकों द्वारा निशुल्क परामर्श के साथ-साथ दवाइयां भी दी जाएंगी। शिविर में बलगम, शुगर आदि की निशुल्क जांच की जाएगी। इसके लिए गांव में जाकर लोगों को जागरूक किया गया।
जिला क्षय रोग अधिकारी डा. राजेश सिंह ने बताया – सामान्यतः उपचार शुरू होने के दो माह बाद क्षय रोगी की जांच निगेटिव आ जाती है। उसके बाद रोगी किसी को संक्रमण नहीं दे सकता, लेकिन टीबी के जीवाणु को शरीर से पूरी तरह खत्म करने के लिए चार माह तक उपचार जारी रखना होता है। जिला पीपीएम समन्वयक सुशील चौधरी ने बताया – टीबी के खिलाफ जनांदोलन खड़ा करने के प्रधानमंत्री के आह्वान पर लोग टीबी मुक्त भारत अभियान में सहयोग कर रहे हैं।




























