हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): चरक आयुर्वेद मेडिकल कॉलेज एवं रिसर्च सेंटर पांची के तत्वावधान में गांव फकरपुर के अट्टा में एक नि:शुल्क स्वास्थ्य जांच एवं नि:शुल्क दवा वितरण कैंप का आयोजन किया गया। शिविर में बड़ी तादाद में ग्रामीण महिलाएं व पुरुष तथा बच्चे स्वास्थ्य परीक्षण के लिए शिविर में पहुंचे। चिकित्सक डॉ ज्योति, डॉ नेहा नेगी, डॉ अनिल यादव, सुनीता यादव, उदित नारायण, मयंक बोध तथा ग्राम प्रधान नरेश कुमार तथा प्रदीप कुमार आदि लोगों ने सहयोग किया। शिविर में चिकिस्तकों ने रोगियों के स्वास्थ्य का नि:शुल्क परीक्षण कर उन्हें नि:शुल्क दवाईयां वितरित की और कहा कि आयुर्वेद में सभी रोगों का इलाज है। रोगी समय पर दवाई लेने के साथ-साथ सुबह शाम भ्रमण करें औऱ बसायुक्त खाद्य पदार्थों के सेवन से बचें।
हापुड़ नगर पालिका कराएगी आवारा कुत्तों का बंध्याकरण
🔊 Listen to this हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): नगर पालिका परिषद हापुड़ ने आवारा कुत्तों को पकड़वाकर बंध्याकरण/उपचार कराएगी। इस दिशा में परिषद ने पहल शुरु कर दी हैं और आवारा…
Read more






















