हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): कोरोना को परास्त करने के लिए हर कोई कदम उठा रहा है। ऐसे में जनसहयग बेहद ज़रुरी है। हापुड़ के क्लेक्टर गंज में स्थित श्री हनुमान मंदिर के भक्तों ने एक अनूठी पहल की है। मंदिर के बाहर श्रद्धालुओं ने कोरोना को परास्त करने में मददगार भाप लेने की नि:शुल्क व्यवस्था की है। भक्तों का कहना है कि उन्होंने कुछ आयुर्वेदिक औषधियों के साथ एक मिश्रण तैयार किया है जो कि स्वास्थ्य के लिए बेहद लाभकारी है।
सोशल डिस्टसेंसिंग का फार्मूले को अपनाते हुए भक्तों ने यह व्यवस्था की है जहां एक साथ तीन लोग भाप ले सकते हैं। यहां सुबह व शाम के समय भाप ली जा सकती है। श्री हनुमान मंदिर के भक्तों द्वारा उठाए गए इस कदम का सभी ने स्वागत किया है।
लॉकडाउन में सीसीटीवी से रखें अपनी दुकान, शोरुम पर नज़र, अभी कॉल करें:





























