हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : श्रीनगर में शुक्रवार को नि:शुल्क अन्नकूट प्रसाद का वितरण किया गया। श्रीनगर सुधार समिति और अन्य सहयोगियों द्वारा प्रसाद वितरित किया गया जिसमें अनेक श्रद्धालुओं ने भाग लिया। समिति द्वारा यह पांचवी बार निशुल्क विशाल अन्नकूट प्रसाद हनुमान मंदिर श्रीनगर में वितरित किया गया। इस अवसर पर लोगों ने गोवर्धन महाराज से गुजारिश की कि श्रीनगर में श्री गोवर्धन महाराज जी की कृपया बनी रहे।
इस दौरान पंडित सुभाष चंद्र शर्मा, राजकुमार शर्मा, सुमित अग्रवाल, मयंक सोलंकी, संदीप भटनागर, अनिरुद्ध दीक्षित, मनीष नेब, कपिल साहनी, सक्षम दीक्षित, नीरज सैनी, धीरज हाइडल वाले, संजू स्वामी, प्रवीण सारस्वत, हितेेेश और मुख्य अतिथि डा. पराग शर्मा और पूर्व विधायक गजराज सिंह रहे।
लोन लेने के लिए संपर्क करें: 9319277384, 8650390390






























