हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : हापुड़ में कई गारमेंट्स की दुकानों के संचालक ऐसे हैं जो कि ब्रांडेड कंपनियों या मिलते जुलते नामों पर ग्राहकों के साथ ठगी कर रहे हैं. ब्रांडेड कंपनी की डुप्लीकेट शर्ट और पेंट दिखाकर ग्राहकों से पैसा ऐंठ रहे हैं. सबसे बड़ी बात यह है कि जब इन दुकान संचालकों से जब बिल मांगा जाता है तो यह बिल देने से इनकार कर देते हैं. जब ग्राहक बिल लेने के लिए अड़ जाता है तो यह अपनी दुकान की एक कच्ची पर्ची थमा देते हैं लेकिन ब्रांडेड कंपनी का उसमें जिक्र तक नहीं होता.
हापुड़ की बुलंदशहर रोड पर स्थित कोठी गेट, गोल मार्केट आदि में गारमेंट्स की कई दुकानें हैं जहां कुछ दुकान के संचालक ऐसे हैं जो कि लोगों को डुप्लीकेट माल दिखाकर लगातार पैसे ऐंठ रहे हैं और ग्राहक को चूना लगा रहे हैं. सूत्रों द्वारा मिली जानकारी के अनुसार यह डुप्लीकेट शर्ट 300 से 350 के बीच दुकानदार खरीदता है जिस पर ब्रांडेड कंपनी या उससे मिलता जुलता टैग लगा होता है. वहीं एक शर्ट आमतौर पर 500 से 700 में बेची जाती है जबकि कंपनी की ओरिजिनल ब्रांडेड शर्ट की कीमत 12 सौ से अधिक है. वहीं पेंट की बात करें तो 700 से 800 की बेची जा रही है जबकि कंपनी का दाम इससे ज्यादा है. ऐसे में लगातार ग्राहक को चूना लगाया जा रहा है. यह माल दिल्ली मेरठ आदि से मंगाया जाता है.
GLOBE HERO EXCHANGE OFFER *: 9289923209






























