
पेटीएम बॉक्स बनाने का झांसा देकर की पांच लाख की ठगी
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना पिलखुवा कोतवाली क्षेत्र के गांव भोवापुर निवासी बेगराज सिंह को पेटीएम बॉक्स बनाने का झांसा देकर पड़ोसी गांव के दो युवकों ने यूपीआई के माध्यम से कुल 5.50 लाख रुपए हड़प लिए। पीड़ित ने एसपी से मामले की शिकायत की। एसपी के आदेश पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
बेगराज ने बताया कि वह पिछले तीन महीने से रेडीमेड कपड़े बेचने का काम करते हैं। 8 नवंबर 2024 को आकाश उर्फ आशु व रविंद्र निवासी गालंद, पेटीएम बॉक्स बनाने के लिए उनके पास आए थे। उसके बाद आरोपी आकाश ने उनकी दुकान के लिए पेटीएम बॉक्स बनाया था। दोनों आरोपियों को पेटीएम की सारी तकनीक की जानकारी है। आरोपी आकाश ने विभिन्न तारीखों में यूपीआई के माध्यम से 5.25 लाख उनके खाते से अपने खाते में स्थानांतरित करा लिए थे। इसके अलावा आरोपी रविंद्र ने दो तारीखों में यूपीआई के माध्यम से उनके खाते से रुपए अपने खाते में भेज लिए। 26 दिसंबर को बैंक में पासबुक में एंट्री करने के बाद उन्हें ठगी का पता चला। इसके बाद उन्होंने बैंक स्टेटमेंट को सुरक्षित रख लिया। तहरीर के आधार पर आकाश उर्फ आशु और रविंद्र के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।
कैटरिंग के लिए संपर्क करें राधे कृष्णा कैटर्स: 9897892601






























