
👁 70 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के बहादुरगढ़ क्षेत्र की देहरा कुटी रोड की एक वीडियो वायरल हो रही है। वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि एक गाड़ी की डिग्गी में चार महिलाएं अपनी जान जोखिम में डालकर यात्रा कर रही है। राहगीरों ने वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दी।
जनपद हापुड़ में एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुई जिसे लेकर लोगों ने कई सवाल खड़े किए हैं। वीडियो देखा जा सकता है कि एक गाड़ी में डिग्गी में चार महिलाएं बैठकर यात्रा कर रही हैं। आप ही सोचिए जरा सा संतुलन बिगड़ जाए तो जान भी जा सकती है। पीछे चल रहे वाहन सवारों ने वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दी।
Brainwaves International School: Admissions Open 2026-27 (Playgroup – Grade XI)





























